रेत के साथ सिर्फ रेत नहीं जाती
रेत के साथ सिर्फ रेत नहीं जाती,
जाती है थोड़ी नदी
नदी जो बसती थी मेरे बचपन में
नदी जो थी अमन की रोटी
नदी जो थी घड़ियाल का आँगन
नदी के साथ सिर्फ नदी नहीं जाती
जाता है पूरा आसमान
एक दिन
रेत के साथ चली जायेगी
पूरी नदी
और
बच जाएगी सिर्फ रेत
~ Mihir